एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के छपरा में हुए शराबकांड के मास्टरमाइंड राम बाबू को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही वो फरार चल रहा था। उससे जुड़े कुछ इनपुट बिहार पुलिस ने दिये थे, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गयी। इससे पहले इस घटना में एक होम्योपैथी कंपाउंडर की गिरफ्तारी हुई थी, उसको भी बिहार पुलिस इस कांड का मास्टरमाइंड मान रही थी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी राम बाबू दिल्ली में छिपा हुआ था। वो अभी 35 साल का है और उसने ही केमिकल के जरिए शराब को तैयार किया था। जिसे पीने के बाद छपरा में लोगों की तबीयत बिगड़ती चली गयी और बाद में 80 से ज्यादा लोगों की जान गयी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। जल्द ही वहां से एक टीम राजधानी पहुंचेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse