पटना : नाव डूबने पर सात तैर कर निकले, सात अब भी लापता

 

  • मनेर में मवेशी का चारा लेकर जा रही नाव 
  • नदी में पलटने से डूब गये थे 14 मजदूर 

टीम एबीएन, पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर मनेर स्थित महावीर टोला गंगा घाट पर मवेशी का चारा लेकर जा रही नाव पलटने से 14 मजदूर डूब गये। हालांकि 7 मजदूरों ने तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन 7 अन्य मजदूर गंगा नदी के तेज धारा में बह कर लापता हो गये हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना पटना से सटे दानापुर के मनेर स्थित महावीर टोला गंगा घाट की है। बताया जाता है कि मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी के मेघनाथ राय का नाव बालू लोडिंग कर सारण की ओर जा रही थी। नाव पर 14 मजदूर सवार थे। इस बीच गंगा नदी में तेज धारा होने के कारण नाउ गोता खाते हुए पलट कर डूब गई। नाव पर सभी सवार मजदूर गंगा नदी में डूब कर बहने लगे। 

हालांकि किसी तरह 7 मजदूरों ने तैरकर अपनी अपनी जान बचा ली, लेकिन 7 मजदूर गंगा नदी में बह कर लापता हो गए हैं, जोकि सभी ब्रह्मचारी पोखरा के बताये जा रहे है। वहीं बचाव अभियान जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse