रांची : जमीन का निरीक्षण संपन्न, नगर निगम बनायेगा पुस्तकालय

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के नागा बाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट के पास लग रहे जाम से सब्जी विक्रेताओं के साथ साथ आम लोगों को भी काफी परेशानी होती है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए रांची नगर निगम के नगर आयुक्त शशि रंजन और मेयर आशा लकड़ा ने वेजिटेबल मार्केट और नागा बाबा खटाल का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने आवंटित स्थलों पर ही अपनी दुकान लगायें और अपने आसपास सफाई बनाये रखें। इस दौरान महापौर आशा लकड़ा और नगर आयुक्त शशि रंजन कुमार ने नागा बाबा खटाल के आसपास निगम की जमीन का भी जायजा लिया जहां पर आने वाले समय में एक पुस्तकालय बनाया जा सके। 

शशि रंजन कुमार ने सब्जी एवं फल विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई फल विक्रेता दुकान आवंटित होने के बावजूद भी फुटपाथ पर दुकान लगाता है तो वैसी स्थिति में दुकान का आवंटन रद कर दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वेजिटेबल मार्केट के कई स्थानों पर मरम्मत की आवश्यकता बतायी। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित संवेदक को इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। 

निरीक्षण के दौरान कचहरी चौक से नागा बाबा खटाल वेंडर मार्केट तक नारियल पानी बेचने वालों के कारण लगने वाले जाम को देखकर नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों को कहा कि नारियल पानी बेचने वालों का सर्वे कराकर उन्हें वेंडर मार्केट के परिसर में दुकान आवंटित कर व्यवस्थित कराया जाये। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नागा बाबा खटाल के समीप किसी भी तरह की ठेले खोमचे वाली दुकान ना लगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse