टीम एबीएन, रांची। फ्रेंड्स ऑफ झारखण्ड के सदस्यों समेत रांची शहर नागरिक मंच के बैनर तले अगले वर्ष 15 जनवरी दिन मंगलवार को मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नलिखित हैं : (1) 101 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मत्रोच्चार के साथ भूमि, जल, वायु, वृक्ष, सूर्य समेत सभी देवी देवताओं का पूजन और हवन, ब्राह्मण भोजन व दान।
(2) गरीब परिवार के महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को अन्न, वस्त्र, पुस्तक, बैग, किताब आदि दान।
(3) समाज में विशिष्ट योगदान के लिए अंग वस्त्र,पुष्प देकर वैसे व्यक्तियों का सम्मान।
(4) निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्त दान शिविर का आयोजन।
(5) कांके डैम के चारों ओर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम। दिन के 1 बजे से खिचड़ी और दही चूड़ा, लाई, तिलकुट आदि का प्रसाद वितरण (भोजन) इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन 4/1/2023 दिन गुरुवार को किया जायेगा। यदि आप सभी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का हिस्सा बनना चाहते हैं तो बहुत बहुत स्वागत है। इसके अलावा आप यदि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए कोई आर्थिक सहयोग या आवश्यक वस्तु/सामग्री देने के इच्छुक हैं या दान पुण्य करना चाहते हैं तो इसकी सूचना अमृतेश पाठक (9546151078) को देने की अपील की गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse