दुनियाभर में कोरोना से फिर तबाही मचायेगा चीन!

 

  • इटली पहुंचे दो विमानों की जांच में 50% से ज्यादा यात्री संक्रमित मिले

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन से इटली पहुंची एक फ्लाइट के आधे यात्री कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। इससे चीन से दूसरे देशों में कोरोना फैलने का खतरा और बढ़ गया है। इसी कारण भारत व अमेरिका समेत सात देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले कोविड निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया है।

चीन से मिलान जा रही दो फ्लाइट में यात्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। एक फ्लाइट के 92 यात्रियों में से 35 यानी 38 फीसदी और दूसरी के 120 यात्रियों में से 62 यानी 52 फीसदी यात्री कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं।  

उधर, चीन देश में बड़े पैमाने पर कोरोना मरीज मिलने के बावजूद पाबंदियों में ढील दे रहा है। उसने नए साल में कोविड के खतरे का स्तर ए से घटाकर बी करने का फैसला किया है। इससे कोरोना मरीज को क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं होगी। 

चीन ने यह भी एलान किया है कि अगले माह शुरू होने वाले चीनी लूनार नव वर्ष अवकाश में विदेश भ्रमण के इच्छुक लोगों को वह लाखों की तादाद में साधारण पासपोर्ट व वीजा जारी करेगा। इससे समूची दुनिया में कोविड नए सिरे से फैलने का खतरा बढ़ गया है। 

कोरोना के कारण चीन लगभग तीन सालों तक पूरी दुनिया से कटा रहा, क्योंकि अधिकांश देशों ने यात्रा पाबंदियां लगा दी थीं। इसलिए वह अपने पर्यटकों की विदेश यात्राओं पर पाबंदियां हटा रहा है। 2020 के बाद पहली बार चीन यह ढील दे रहा है, लेकिन दुनियाभर में कोविड की दृष्टि से यह कदम चिंताजनक माना जा रहा है।

चीन से यात्री टिकट बुकिंग बढ़ी : उधर, ट्रेवल कंपनियों ट्रिप डॉट कॉम और क्यूनर के अनुसार चीन द्वारा ढील के बाद चीनी यात्रियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय टिकट बुकिंग व इससे संबंधित सर्च में पांच से आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। चीनी लोगों ने जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा में रुचि दिखायी।

चीन से भारत आने वालों की जांच अनिवार्य
चीन में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को चीन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गयी है। यह जांच चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वालों के लिए जरूरी होगी। भारत आगमन पर इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाये जाते हैं या कोविड-19 संक्रमण पाया जाता है तो उन्हें क्वारंटीन किया जायेगा। इसी तरह अमेरिका, जापान, मलेशिया ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड निगेटिव टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse