एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोहरे की वजह से उत्तर भारत में चलने वाली कई ट्रेनें 3 महीने के लिए रद्द हैं। बड़ी संख्या में ट्रेनें कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जो ट्रेनें चल रही हैं उनमें कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यात्रियों को सफर में काफी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आई है, जिससे हजारों यात्रियों का सफर न सिर्फ आरामदायक और सुविधाजनक बनेगा बल्कि वे आसानी से अपने गंतव्य पर भी पहुंच पायेंगे। जी हां, भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे जोन ने पटना और पुरी के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन की सेवाओं में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
यात्रा में बिहार और ओडिशा सहित कुल 4 राज्यों को कवर करती है ये ट्रेन
पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और पुरी के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को लेकर कुछ जरूरी डीटेल्स शेयर की हैं। बताते चलें कि इस ट्रेन से सिर्फ बिहार और ओडिशा के यात्रियों को ही नहीं बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल, पटना और पुरी के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन बिहार और ओडिशा के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल के भी कई प्रमुख जगहों को कवर करते हुए अपनी यात्रा पूरी करती है।
पटना से पुरी तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 03230, पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन 5 जनवरी, 2023 से लेकर 23 फरवरी, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से सुबह 08.45 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को तड़के 02.55 बजे पुरी पहुंचेगी। इसी तरह, पुरी से पटना तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 03229, पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन 6 जनवरी से लेकर 24 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से दोपहर 14.55 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को सुबह 09.35 बजे पटना पहुंचेगी।
किन रेलवे स्टेशनों पर रुकती है पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन
बताते चलें कि पुरी और पटना के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान खुर्दा रोड जंक्शन, भुवनेश्वर, कटक जंक्शन, जाजपुर केओन्झर रोड, भद्रक, बालासोर, हिजली, मेदिनीपुर, बांकुरा जंक्शन, आद्रा जंक्शन, आसनसोल जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किउल जंक्शन, मोकामा, बाढ़ और बख्तियारपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse