विहिप ने देवी मंडप झरपो में शुरू किया हनुमान चालीसा पाठ

 

  • विहिप के सदस्यों की दिख रही अनोखी पहल 
  • अब हर मंगलवार को होगा देवी मंडप में हनुमान चालीसा पाठ 

संदीप पांडेय

टीम एबीएन, टाटीझरिया। विहिप बजरंग दल टाटीझरिया प्रखण्ड संयोजक रवि कुमार ने झरपो देवी मंडप में हिंदू धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख गुरुओ के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा माता शीतला ,भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना कर बजरंग दल के सदस्यों संग संयुक्त रूप से जय श्रीराम जय घोष के साथ गुरु वंदना, श्री राम स्तुति, हुनमान चालीसा पाठ कर आरती क्षमा प्रार्थना  किया गया। प्रखंड संयोजक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हिंदुओ में एकता आयेगी।

 संघे शक्ति युगे युगे अथार्त शास्त्र वेद तथा कई पुराण इसका प्रमाण है। विशेष कर उन समुदायों पर इसका असर पड़ेगा जो हिंदू धर्म को गुमराह और बहला फुसला कर अनपढ़ गरीब महिला पुरूषों को जबरन धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर कर रहे हैं। बाद में विहिप के सभी सदस्यों ने संयुक्त रुप से हरेक मंगलवार को देवी मंडप झरपो में हुनमान चालीसा पाठ करने का संकल्प लेते हुए धर्म प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्म प्रचार प्रसार गुरु संदीप शास्त्री, धर्मेंद्र शास्त्री, सचिन पांडेय, सुरेश मिश्रा, अरविंद पांडेय, संजय पांडेय पंचायत संयोजक पंकज कुमार, पंचायत सह संयोजक साहिल रंजन, संगठन मंत्री राजेन्द्र कुमार के अलावे छोटन सर रामविलास वर्णवाल, जय शंकर वर्णवाल, रिशु वर्णवाल समेत अन्य कई महिलाएं पुरूष शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse