टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ-7 के थ्रेट यानी आने वाले संकट की आहट को ध्यान में रखते हुए बरही अनुमंडलीय अस्पताल पूरी तरह तैयार है। जानकारी देते हुए बरही अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट से लड़ने के लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में 250 एलपीएम कैपिसिटी का आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है।वहीं अस्पताल में आॅक्सीजन युक्त 25 बेड बनाया गया है।
साथ ही 135 आॅक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। आपातकालीन समय में मरीजों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए अस्पताल का एक अपना एंबुलेंस एवं आवश्यकतानुसार 108 एंबुलेंस की भी व्यवस्था है। डीएस ने कहा कि हमने जिला से एक मोक्ष वाहन, मैन पॉवर और कई जरूरी कोविड़ से संबंधित दवाओं की उपलब्धता की मांग किया है। उन्होंने जनता से अपील किया है कि कोविड के नए वैरिएंट बीएफ-7 के संभावित संकट को देखते हुए कुछ जरूरी सावधानी अपनाने की आवश्यकता है, जैसे लगातार सेनेटाइजिंग करना, सार्वजनिक स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग, हैंड वॉश करना, मास्क का प्रयोग करना एवं साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse