टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। कांग्रेस पार्टी बरही इकाई के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के 138वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में चरखा झंडा फहराया गया। कांग्रेस जिला महासचिव बिनोद यादव ने कांग्रेस पार्टी के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने भारत जैसे बिखरे देश को संगठित करते हुए आर्थिक व समृद्धि के लिए मजबूती प्रदान करने में बड़ी भूमिका है। वहीं भाजपा पार्टी नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की लुटिया डुबोने के लिए समर्पित है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मात्र जुमलों के आधार पर लालच के द्वारा आमजनों को भरमाने का काम कर रही है।
युवाओं के लिए अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्य खराब करने पर तुली हुई है। युवाओं से कहा कि देश में भाजपा हर राज्य में सत्तासीन होने के लिए पैसे के बल पर खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है, जो ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा जबतक सत्ता में कांग्रेस नहीं आएगी तबतक देश में अमन, चैन, शांति नहीं मिल सकती है। प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का माहौल बनाने का काम कर रही है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्यों में विधायकों के खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने में व्यस्त है। कहा कि 138 साल से कांग्रेस का इतिहास है, कांग्रेस की नीति, सिद्धांत, कार्यक्रम अडिग हैं। संविधान की रक्षा करने में हम सक्षम हैं।
मौके पर जिला सचिव बिनोद यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, सेवा दल अध्यक्ष उदय केशरी, मो वारिस अंसारी, कुणाल कतरियार, अशोक कुमार सिंह, बलराम कुमार, मिथिलेश सिंह, शरीफुल हक, रिजवान अंसारी, सिकंदर राणा, मो रुस्तम अली, मो तौकीर रजा, मिथिलेश कुमार उपाध्याय, यमुना प्रसाद यादव, रघुवीर यादव, मनोज साहू, मनोज रविदास, तोखन रविदास, प्रकाश यादव, बिनोद कुमार यादव, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह, मनोज कुमार, देवचंद यादव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse