"बोकारो सेज नो टू ड्रग्स" पर हुआ वॉकाथान

 

  • बोकारो हवाई अड्डा से होगी शुरूआत, दस किमी भ्रमण कर समाहरणालय पहुंच होगी समाप्त
  • जिला स्तरीय सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी/पुलिस जवान,छात्र - छात्राएं और आमजन होंगे शामिल

टीम एबीएन, बोकारो/रांची। शुक्रवार को उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन की समस्या अहम होगी। मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति विशेष, परिवार, समाज, राज्य व राष्ट्र को कुप्रभावित करता है। इससे केवल जागरूकता से बचा जा सकता है।

इसी को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार (24.12.2022) को 10 किमी वॉकाथान का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस वॉकाथान का थीम "बोकारो सेज नो टू ड्रग्स" है। इसकी शुरुआत बोकारो हवाई अड्डा से पूर्वाहन 7 बजे होगी, जो बोकारो स्टील सिटी एरिया के राम मंदिर,बीएसएल एडीएम बिल्डिंग, सेक्टर 04 गांधी चौक, सेक्टर 05 पत्थरकट्टा चौक, सेक्टर थर्ड राम मंदिर, सर्किट हाउस बोकारो, तिरंगा पार्क होते हुए कैंप टू स्थित समाहरणालय पहुंच समाप्त होगी। उपायुक्त ने आम जनों/ स्वयंसेवी संस्थाओं/प्रतिनिधियों आदि को इस वॉकाथान में शामिल होने की अपील की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse