टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। जोनल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 के तीसरे दिन आईआईटी आईएसएम के लोवर ग्राउंड में खेले गये फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग की धनबाद टीम ने बोकारो की टीम को 1- 0 से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन धनबाद जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद पहुंचाने एवं उन्हें खेल की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
प्रतियोगिता में खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में बोकारो ने धनबाद (बी) को 4-0 से हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में धनबाद (ए) ने हजारीबाग को 3 - 0 से हराया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, खेल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse