रंगारंग कार्यक्रम के साथ डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स (व-19)बालक वर्ग का आगाज

 

टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स (व-19) बालक वर्ग (तीन-दिवसीय) का शुभारंभ बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ प्रारंभ हुआ।ब् ाच्चों ने विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। डीएवी सीएमसी के जनरल सेक्रेटरी डॉ अजय सूरी ने खेल आरंभ होने की घोषणा की। खेल का यह कार्यक्रम 23, 24 और 25 दिसंबर तक चलेगा। आज प्रात: कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएवी के जनरल सेक्रेटरी डॉ अजय सूरी, उनकी पत्नी और समाज सेविका आर्य समाजी किरण सूरी और सुश्री वानिया के आगमन पर उनके माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। 

डीएवी पब्लिक स्कूल्स के निदेशक और डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2022 के संयोजक डॉ जेपी शूर ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि डॉ अजय सूरी द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन करना बहुत ही गर्व की बात है, श्री सूरी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता, पक्के आर्य समाजी, चार्टर्ड अकाउंटेंट रह चुके हैं। वह अभी भी कई संस्थाओं के अध्यक्ष हैं, जो सामाजिक कार्य करती हैं। डॉ शूर ने कहा कि श्री सूरी सेल्स टैक्स एडवाइजरी कमिटी से भी जुड़े रहे हैं। इतनी व्यस्तता के बाद भी वे सामाजिक कार्य करना नहीं भूलते। वह समाज में गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सदा तैयार रहते हैं। वह एक बहुत ही दयालु इंसान हैं। डॉक्टर सूर ने श्रीमती किरण सूरी जी के बारे में कहा कि वे अपने यशस्वी पति को हमेशा प्रोत्साहन देती रहती हैं और कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहती हैं।
झारखंड में इस खेल कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि रांची को छोड़कर ऐसे सुंदर जगह नेशनल स्पोर्ट्स के लिए नहीं हो सकती थी। झारखंड केवल कोयला के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि इन्हीं लोगों में धोनी जैसे कई हीरे छुपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल स्पोर्ट्स में कलस्टर स्तर पर 45 750 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जोनल स्तर पर 20513 बच्चों ने भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर 6881 बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर नेशनल स्पोर्ट्स का आयोजन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है जिसे क्षेत्रीय पदाधिकारी, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी और प्राचार्य लोग मिलकर सफल बनाने में लगे हुए हैं। डॉक्टर शूर ने कहा कि खेल को खेलने के लिए खेलना चाहिए हार जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए।
डीएवी झारखंड जोन के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स  झारखंड के संयोजक श्री मनोज कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी का परम सौभाग्य है कि आज हमारे बीच डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति के जेनरल सेक्रेटरी माननीय श्री अजय सूरी जी हैं। आपके आगमन से आज हम सभी गौरान्वित एवं सम्मानित महशूस कर रहे हैं। आपकी  गरिमामयी उपस्थित खिलाड़ियों को ऊर्जा प्रदान करेगी। 

श्री सिन्हा ने कहा के डीएवी के प्रधान आर्य रत्न एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ पूनम सूरी जी और डॉक्टर जेपी शूर (निदेशक पी एस-1) के मार्गदर्शन से झारखंड के स्कूल सफलता के नए सोपान गढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने 14 फरवरी 2016 को कहा था की डीएवी का डंका विदेशों में भी बजना चाहिए,जिसे नीरज चोपड़ा ने सिद्ध कर दिया। पिछले 10 दिनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएवी के आर ओएआरओ, प्राचार्य गण, शिक्षक गण और पीटीआई सभी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे बड़ी मेहनत करके क्लस्टर और जोनल लेवल पार करके नेशनल तक पहुंचे हैं। 

सभा के मुख्य अतिथि डॉक्टर अजय सूरी ने कहा कि झारखंड खिलाड़ियों की भूमि रही है। यहां महेंद्र सिंह धोनी के अलावा बहुत अच्छे निशानेबाज, हॉकी खिलाड़ी हैं। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के माध्यम से खिलाड़ियों को निखारने का काम किया जाता है। डीएवी केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तैयार रहती है। इसके लिए समय-समय पर शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाता है। श्री सूरी ने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए समर्पण और संकल्प की जरूरत होती है। खेलकूद आज की बहुत बड़ी जरूरत है। डीएवी के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि स्पोर्ट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया ने डीएवी के प्रमाण पत्र को मान्यता दी है। यह सभी डीएवी कर्मियों के लिए गौरव की बात है। 

उन्होंने डॉ शूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कारण ही खेल का इतना बड़ा आयोजन हो पा रहा है। इस अवसर पर डॉ अजय सूरी, उनकी पत्नी श्रीमती किरण सूरी, डीएवी सीएमसी के दो कोषाध्यक्ष एम सी शर्मा व नानक चंद गर्ग, सहायक पदाधिकारी केसी श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा, उर्मिला सिंह, अरुण कुमार,पी हाजरा, ओपी मिश्रा, अन्य डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य, श्री शत्रुघ्न लाल गुप्ता श्रीमती सुशीला गुप्ता, श्री राजकुमार आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष चन्द्र दास, कपिल देव गिरि, प्रेम प्रकाश आर्य, पुनीत पोद्दार समेत कई अन्य गणमान्य लोग विभिन्न राज्यों से आए खिलाडी उनके कोच, शिक्षक शिक्षिकाएं, एनसीसी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करनेवाले बच्चे समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन ए के मिश्रा, मौसमी मजूमदार, जया जायसवाल ने सम्मिलित रूप से किया। 

मुख्य अतिथि के समक्ष 1500 फाइनल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके परिणाम निम्नलिखित हैं : 
1. सनराजकुमार महतो, झारखण्ड प्रथम
2. शुभोदीप गोराई, पश्चिम बंगाल, द्वितीय
3. अंशुल हरियाणा/चंडीगढ़, तृतीय स्थान पर रहे। 
कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम
आज के मैच में वेस्ट बंगाल ने उत्तर प्रदेश को 37:24 से,  छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 33:22 से, हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 50:34 से, उत्तराखंड ने राजस्थान को 47:29 से,  झारखंड ने वेस्ट बंगाल को 48:28 से तथा दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 29-26 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
टीटी के परिणाम : दिल्ली की टीम ने छत्तीसगढ़ को, हिमाचल प्रदेश ने मध्यप्रदेश को, बिहार ने वेस्ट बंगाल को, झारखंड ने गुजरात को, आंध्र प्रदेश में उत्तर प्रदेश को  हरियाणा ने राजस्थान को तथा उड़ीसा ने उत्तराखंड को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
चेस के परिणाम : बिहार ने हिमाचल को, ओडिशा ने मध्यप्रदेश को, उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को और पंजाब ने उत्तरप्रदेश को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse