पर्यटन निदेशक अंजली यादव ने की झारखंड पर्यटक व्यापार पंजीकरण नियमों की समीक्षा

 

  • पर्यटन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए पर्यावरण पर्यटन, सस्टेनेबल पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन तथा पर्यटन के अन्य आयामों के विकास हेतु कई क्षेत्रों में बहुत सी नई कड़ियों का होगा शुभारंभ
  • पर्यटकों के लिए सुगम आवासीय सुविधाओं पर हुई चर्चा
  • यात्रा व्यापार उद्योग में होगी बढ़ोत्तरी
  • पर्यटन से राज्य में रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • पर्यटक स्थलों की स्वछता एवं रख रखाव पर मुख्य रूप से चर्चा

टीम एबीएन, रांची। निदेशक पर्यटन, श्रीमती अंजलि यादव (भाप्रसे) की अध्यक्षता में आज होटल बिरसा विहार में झारखण्ड पर्यटन विभाग की झारखंड पर्यटक व्यापार पंजीकरण नियम के अंतिम प्रारूप को तैयार करने हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में निदेशक पर्यटन ने वहां उपस्थित राज्य के सभी स्टेक धारक, ट्रैवल एजेंट, एफजेसीसीआई अध्यक्ष, यात्रा और व्यापार उद्योग के स्टकेधारक, परिवहन सेवा प्रदाता, होटल व्यवसाइयों को पर्यटन क्षेत्र से संबधित सभी आवश्यक निर्देश दिये। निदेशक पर्यटन ने कहा कि विभाग राज्य में पर्यावरण पर्यटन के क्षेत्र में कई सार्थक पहल शुरू करने जा रहा है, जिसमें राज्य के बहुत से पर्यटन स्थल शामिल होंगे।

पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की सहजता के लिए आवासीय सुविधाओं को सुगम स्वरुप दिया जायेगा। बैठक में राज्य के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सहभागिता देखने को मिली। झारखण्ड प्रदेश में साहसिक पर्यटन के बढ़ावे पर चर्चा हुई, जिसमें अधिकांश भूमि स्थलों वाले पर्यटन स्थलों को शामिल किया जायेगा। पंजीकरण नियम विनियमन पर बैठक में आये सभी सदस्यों से उनका मत लिया गया जो कि, भविष्य में विभाग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से अवर सचिव श्री संतोष कुमार चौबे उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse