टीम एबीएन, रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित वर्धमान कंपाउंड में राजेश यादव नाम के एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति सीआरपीएफ का जवान है। मामले की जानकारी मिलते ही लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची सबसे पहले घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की भी सूचना है।
पुलिस जांच में अब तक यह जानकारी मिली है कि बिहार से आए कुछ लोगों ने रांची में सीआरपीएफ जवान पर फायरिंग की है, जिसकी वजह से वह घायल हो गया है। जवान के जांघ में गोली लगी है, वो खतरा से बाहर है। पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार सीआरपीएफ जवान का आरा स्थित गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर गांव पर भी काफी मारपीट हुई थी, जिसके बाद जवान रांची के लालपुर स्थित अपने घर लौट आया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse