बड़कागांव : एनटीपीसी के सहयोग से जरूरतमंदों को मिला कंबल

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव मध्य पंचायत भवन में मुखिया मो तकरीमुल्ला के नेतृत्व में एनटीपीसी के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। मुखिया तकरीमुल्ला ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए हमारे पंचायत के सभी गरीब, असहाय, बुजुर्ग,मजदूर तबके के ग्रामीणों को चिन्हित कर उन्हें को कंबल दिया गया। जो सक्षम है उन्हें नहीं दिया गया ताकि जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटने में आसानी होगी।

आगे मुखिया तकरीमुल्ला ने बताया की हमारे मध्य पंचायत में कुल 500 कंबल का वितरण किया गया। हमारे पंचायत में सभी जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में सभी सक्षम व्यक्तियों को अपने अपने स्तर से गरीब मजदूर तबके के लोगों के बीच में गर्म कपड़े का वितरण करना चाहिए ताकि किसी भी गरीब मजदूर असहाय लोगों का है ठंड के वजह से मौत ना हो सके। दान करने से किसी का घटता नहीं है बल्की भगवान उन्हें और देते हैं।  

मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया अमर राणा, पंसस रितेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो इब्राहिम, वार्ड सदस्य मुस्कान परवीन, शरवारी खातून, लीला देवी, समीना खातून, सीमा देवी, सपना देवी, राजू राम, गणेश राम, निर्मला कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि मजहर आलम, वहीं ग्रामीणों में सज्जाद आलम, सुभाष ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, मेमुन निशा, चरित्र ठाकुर, सरफुद्दीन मियां, साबिर मियां, गुरुदयाल ठाकुर, अकीमुन निशा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse