टीम एबीएन, पलामू/ रांची। आयुक्त जटा शंकर चौधरी आज पलामू के साहित्य समाज चौक के समीप स्थापित केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया। उन्होंने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर विद्यार्थियों के अध्ययन की सुविधा हेतु पुस्तकालय में मूलभूत सुविधा बढ़ाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय को व्यवस्थित किए जाने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल पा रहा है। यहां प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले के साथ-साथ अन्य सुधी पाठकों का आना जाना शुरू हुआ है। उनके लिए और भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है, जिससे यहां के लोगों को फायदा हो।
आयुक्त ने लाइब्रेरी में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके पढ़ाई एवं पुस्तकालय के शैक्षणिक माहौल की जानकारी ली। साथ ही लाइब्रेरी से संबंधित उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने तत्काल 200 नए कुर्सियों की व्यवस्था करने एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े 35 कुर्सियों को ठीक करवाते हुए विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु बैठने की सुविधा सुनिश्चित कराने, पेयजल की व्यवस्था के लिए समरसेबल मोटर लगाने, पुस्तकालय को वाईफाई जोन बनाने आदि व्यवस्था 15 दिनों के अंदर सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।
उन्होंने खराब पड़े 35 कुर्सियों को 3 दिनों में ठीक कराते हुए विद्यार्थियों के लिए लगवाने एवं लाइब्रेरियन से विद्यार्थियों के मांग के अनुरूप नए-नए पुस्तकों की सूची तैयार कर खरीदवाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले इसके लिए पुस्तकालय में संसाधन एवं मानव संपदा उपलब्ध कराया गया है। पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों ने भी आयुक्त को धन्यवाद किया कि उनके अथक प्रयास से यह पुस्तकालय व्यवस्थित हो सका है, जिसका लाभ विद्यार्थियों सहित यहां के सुधी पाठकों को मिल रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse