एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूंकप के झटके महसूस किये गये। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उत्तरी कैलिफोर्निया के तट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि भूकंप विज्ञानियों के मुताबिक सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
भूकंप इतना तेज था कि शहर में एक पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे दो लोग घायल भी हुए हैं। वहीं हजारों घरों की बिजली कट गयी। सैन फ्रांसिस्को के 215 मील (350 किमी) उत्तर में आये भूकंप के कारण शहर में गैस रिसाव भी हुआ, बिजली की लाइनें गिर गईं और एक इमारत में आग लग गयी। जिसे जल्द ही बुझा लिया गया। साथ ही दो अन्य इमारतें ढह गयीं।
फिलहाल, भूकंप से किसी मौत की जानकारी नहीं है। कैलिफोर्निया पुलिस ने बताया कि पुल में चार बड़ी दरारें और सड़क टूटने के खतरा को ध्यान में रखते हुए ईल नदी पर फेरेंडेल पुल को बंद कर दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse