टीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर की समीप मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार बसधरवा निवासी 34 वर्षीय लोकेश्वर पंडित पिता हिरामन पंडित तिलैया से अपने घर मोटरसाइकिल से वापस जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दूधीमाटी निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार पिता दिलीप सिंह के मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें उक्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद लोकेश्वर पंडित को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse