लोहरदगा : शिशु मंदिर के बच्चों के बीच बंटी शैक्षणिक सामग्री

 

  • बच्चों को प्रोत्साहित करना ही हमारा लक्ष्य : बंका 

टीम एबीएन, लोहरदगा। उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली लोहरदगा स्थित एसपी मुखर्जी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सादे समारोह में तमाम बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण मारवाड़ी महिला समिति लोहरदगा की ओर से की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षिका शकुंतला राजगढ़िया, अध्यक्ष अनिता पोद्दार, सचिव ममता बंका, अतिथि समाजसेवी डॉ टी साहू, गुड़िया देवी, देव कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

मौके पर शकुंतला राजगढ़िया ने कहा कि शिक्षा के लिए हमारी महिला समिति सदैव तत्पर रहती है। इस विद्यालय में गरीब बच्चे बेहतर शिक्षा और जन के लिए आते हैं। इन्हें इन शैक्षणिक सामग्री के माध्यम से थोड़ा सहयोग मिलेगा, तो ये पढ़ने को लेकर प्रेरित होंगे। यह एक तरह से बच्चों का सम्मान है। छोटे-छोटे प्रोत्साहन से बड़ी मंजिल बच्चे कैसे पाएं, इस को लेकर महिला समिति चिंतन मंथन करते रहती है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित शैक्षिक संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रम हमारी संस्था लगातार कर रही है। 

अतिथि डॉ पी साहू ने कहा कि मारवाड़ी महिला समिति समाज के विविध पहलुओं को लेकर सामाजिक कार्य कर रही है। हम इनका स्वागत करते हैं, अभिनंदन करते हैं। हमें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया, इसलिए समिति के तमाम अधिकारियों का हम आभार जताते हैं। बच्चे पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे, तो हमारा समाज राज्य और राष्ट्र सशक्त बनेगा। यही हम सभी का उद्देश होना चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse