टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा की गई टिप्पणी की राज्य सरकार ने कड़ी निंदा की है। राज्य सरकार का कहना है कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी काफी निंदनीय है। हालांकि इन टिप्पणियों को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया, लेकिन भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे राजनीतिक मतभेदों के बावजूद विचार-विमर्श और संवाद में शब्दों की गरिमा को बनाये रखें। सांसद द्वारा उपयोग किए गए आपत्तिजनक शब्द एक सांसद से अपेक्षित नहीं हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse