टीम एबीएन, लोहरदगा। मारवाड़ी महिला समिति लोहरदगा की ओर से बुजुर्गों, जरूरतमंदों और गरीबों के बीच 19 दिसंबर को सफला एकादशी और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के जाने-माने समाजसेवी डेंटिस्ट डॉ साहू ने इस मौके पर कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर किया। बलिदान दिया। ऐसे पवित्र दिन में मारवाड़ी महिला समिति लोहरदगा की महिलाओं ने गरीबों जरूरतमंदों और बुजुर्गों को इस कड़कड़ाती ठंड में राहत देने का काम किया है। यह पुण्य का काम है।
सफला एकादशी हम सभी को यही संदेश देता है, कि त्याग और समाज सेवा हम सबों का कर्तव्य बनता है। भारतीय समाज में बचपन से ही हमें यह संस्कार अपने परिवार और समाज से मिलता है, जो इसे अंगीकार कर उसी के अनुरूप अपने जीवन में दान- पुण्य करता है। उसका जीवन सफल हो जाता है। मारवाड़ी महिला समिति इसी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। हम सभी उन्हें धन्यवाद देते हैं। उनका आभार जताते हैं। कि वह निरंतर इस तरह के सामाजिक कामों को आगे बढ़ाएं। जरूरतमंदों के बीच जायें। समाज को सशक्त बनाएं। इससे ही हमारा राष्ट्र मजबूत बनेगा।
मारवाड़ी महिला समिति लोहरदगा की संरक्षिका शकुंतला राजगढ़िया, अध्यक्ष अनिता पोद्दार और सचिव ममता बंका ने इस मौके पर कहा, कि यहां आए बुजुर्ग महिला- पुरुष हमारे अभिभावक तुल्य हैं। जरूरतमंद है। इन्हें कंबल और बिस्कुट-टाफी प्रदान कर हम लोगों को भी सुकून का अनुभव हो रहा है, कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम राहत पहुंचाने के लिए पहुंचे हैं।
यह कार्यक्रम एसपी मुखर्जी सरस्वती शिशु मंदिर पतराटोली परिसर में आयोजित किया गया जिन लोगों के बीच कंबल वितरण किए गए, उनमें पतराटोली, हरमू, भक्सो, शांति नगर, बक्शी, गु़डगामा, करमटोली,हडराटोली, कुटमू आदि गांवों की बुजुर्ग महिला- पुरुष और बुजुर्ग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse