टीम एबीएन, रांची। सत्र 2022-23 में एमबीए और डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिला लिए हुए छात्र - छात्राओं के स्वागत मे सीनियर्स छात्र छात्राओं ने फ्रेशर्स डे का आयोजन किया।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा डायना प्रियंका टोप्पो, डेजी स्वर्ण लता टोप्पो, मेघा कुमारी एवम् आकांक्षा कुमारी के द्वारा सर्वोत्तम नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्र सौरभ कुमार को पुशिंग चैलेंज में सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया। फ़ैशन शो में नूपुर पॉल और सृष्टि कुमारी विजय हुई।
आज के फ्रेशर्स डे में नये छात्र-छात्राओं में सौरभ कुमार को "मिस्टर फ्रेशर" और मेघा कुमारी को "मिस फ्रेशर" घोषित किए गया।
आर्य छेत्री और प्राची कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह आयोजन समिति के सदस्य पवन धोनी, शाहिल गुप्ता, डेजी स्वर्ण लता टोप्पो, डायना प्रियंका टोप्पो, श्रद्धा मेहता, अंजू मेहता, रिचर्ड तिर्की, आशिफ, अमृत आनंद, सृष्टि कुमारी एवम् यास्मीन निखत थे।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने अपनी शुभ कामनाओं में कहा कि आईएसएम, पुंदाग युवाओं, महिलाओं, छात्रों, छात्राओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और विकास में अपना अद्वितीय योगदान देता आया है। उन्होंने छात्रो को भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई टिप्स बताये।
मुख्य अतिथि श्री हरि हरण पूर्व निदेशक, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, ने कहा कि प्रबंधन का क्षेत्र चुनौती पूर्ण होता है, अतः छात्र एवं छात्राओं को समाधान निकलने वाली प्रबंधकीय क्षमता व कौशल विकसित करना चाहिए, उन्होंने ने कहा।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री आरएके वर्मा ने सबों को बधाई दी और सफल व्यक्तित्व को निखारने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रभारी डॉ सुशील कुमार, परीक्षा नियंत्रक श्री रुद्र नारायण भांजदेव, होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र मिश्र एवम् प्राध्यापक अनिमेष सरकार, डॉ अंजलि श्रीवास्तव, रुचि मिश्र, रवि रंजन कुमार, बीजू कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse