टीम एबीएन, रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में सूरज महली की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में अब भी कुछ आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।
जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि आरोपी संतोष महली और मृतक सूरज माहली के द्वारा नगड़ी इलाके में एक जमीन पर जबरन कब्जा जमाया था। उसी के पैसे के लेन-देन को लेकर संतोष ने सूरज की हत्या कर दी। नगड़ी इलाके में हथियार के दम पर संतोष और सूरज ने एक जमीन पर कब्जा जमाया था। उसी का पैसा संतोष के पास आया था, जिसे लेकर संतोष ने पार्टी दी थी। इस पार्टी में मृतक सूरज और आरोपी अनिल उड़ाने भी शामिल हुए।
इसी दौरान संतोष ने खाने- पीने के दौरान सूरज पर पिस्तौल तान गोली चला दी, जिस कारण उसकी मौत हो गयी। हालांकि गोली लगने के बाद संतोष, सूरज को लेकर अस्पताल भी गया था, लेकिन चिकित्सकों ने बुलेट इंजरी का हवाला देते हुए कही और ले जाने को कहा था।
इसी दौरान सूरज की मौत चुकी थी, जिस कारण संतोष ने सूरज के शव को ठिकाने लगाने के इरादे से इटकी थाना क्षेत्र में फेंक दिया। हालांकि पुलिस तफ्तीश में संतोष और अनिल का नाम आया था, जिसके बाद पुलिस ने संतोष और अनिल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए। इस पूरे मामले में रुचि अस्पताल की भूमिका भी थोड़ी संदेह के घेरे में है क्योंकि बुलेट इंजरी की सूचना अस्पताल प्रबंधन के द्वारा पुलिस को नहीं दी गयी, जिसे लेकर भी बेड़ो डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse