टीम एबीएन, रांची। श्री राम राज्य दिग्विजय यात्रा 5 अक्टूबर,2022 विजयादशमी के दिन अयोध्या से चलकर अपने रांची महानगर में आज दिनांक 27 नवंबर 2022 को पहुंची।
रांची आगमन पर जगह-जगह पर स्वागत किया गया। नामकुम बिरसा चौक, सुरेश्वर शिव मंदिर चुटिया मंडा टांड़ सहित कई स्थानों में श्रद्धालुओं ने रथ में विराजमान भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन करें स्वागत किया गया।
पूज्य संत श्री शक्ति शांता नंदा महर्षि (राष्ट्रीय सचिव श्री रामदास मिशन) ने कहा कि परमपूज्य जगद्गुरु स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी महाराज, (श्री राम जन्मभूमि आंदोलन एवं केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य विश्व हिंदू परिषद) एवं माननीय श्री चंपत राय जी (महासचिव, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास) के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में भारत एवं नेपाल को जोड़ने वाली यह यात्रा 27 राज्यों को 60 दिनों में 15,000 किलोमीटर तय करेगी। उन्होंने कहा श्री राम जी ने लंका विजय के पश्चात अयोध्या पहुंचने पर राज्याभिषेक के बाद अश्वमेध यज्ञ किया था। वर्तमान में श्री राम लला का 500 वर्षों की कठिन प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या जी में हो रहा है । जो दिसंबर 2023 तक पूर्ण होगा एवं जनवरी 2024 में नए मंदिर के गर्भ गृह में रामलला विराजेंगे। इसी संदर्भ में यह यात्रा भारत के 27 राज्यों से होते हुए विजयादशमी से गीता जयंती तक 60 दिनों में अपनी यात्रा पूर्ण करेगी। अयोध्या से जनकपुरी, काठमांडू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात एवं अन्य राज्यों को होते हुए पूरे भारत का भ्रमण करते हुए रांची पहुंची है।
उन्होंने कहा इस रथ यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार से तीन मांग पूर्ण कराना है प्रथम भारत देश का नाम इंडिया नहीं भारत है। इंडिया शब्द समाप्त करना, दूसरा हमारी हमारी इतिहास लाखों वर्ष की है। सतयुग से लेकर कलयुग तक की इतिहास हमारी पाठ्यक्रम में होनी चाहिए। हम किसी जिहादी अक्रांताओं अथवा लुटेरे ईसाई मिशनरियों का इतिहास अपने बच्चों को नहीं पढ़ायेंगे एवं तीसरा मांग भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान पुरुषोत्तम राम जन जन के आदर्श है इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये। उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण के बाद रामराज्य तभी हो सकता है जब हम अपने आदर्शों को अपने वर्तमान पीढ़ी को बतायेंगे।
प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर मात्र मंदिर नहीं होगा बल्कि यह राष्ट्र मंदिर होगा। इस मंदिर से सनातन परंपरा एवं सांस्कृतिक अवधारणाओं को समस्त विश्व में ले जायेगा क्योंकि सनातन परंपरा ही "सर्वे संतु निरामया, सर्वे भवंतु सुखिनः" विचारधारा को लेकर समस्त जीवों में भगवान को अवलोकन करता है। डॉ साहू ने बताया इस यात्रा में प्रत्येक दिन सुबह 5 बजे पूजन–हवन का कार्यक्रम के बाद गौ पूजन एवं स्थानीय क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं अन्य सेवा कार्य किया जाता है।इस दिव्य दिग्विजय रथयात्रा मे रथ पर श्री रामचंद्र माता सीता जी के साथ, श्री राम जन्मभूमि का विराट भव्य मंदिर का प्रारूप एवं श्री राम लला का अखंड राम ज्योति विद्यमान है। कल शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी इस रथयात्रा में अयोध्या जी के कई साधु संत महंत भी सम्मिलित है जिनका स्वागत एवं अभिनंदन समस्त सनातन धर्मावलंबी के लोगों द्वारा निम्नलिखित स्थानों पर किया जायेगा।
28.11.2022
चुटिया महादेव मंडा टांड़– प्रातः 08:00 बजे
श्री राम मंदिर चुटिया– 08:15 बजे
चुटिया थाना सुजाता चौक
श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर– 9:15 राजेंद्र चौक
खुखरी पेट्रोल पंप से दाईं ओर युवराज होटल होते हुए
भारत किचन हाऊस होते हुए शिव मंदिर,कडरू सहजानंद चौक
श्री श्याम मंदिर–9:30 बजे
रातु रोड चौक, कचहरी चौक से बाएं होते हुए, एसपी कोठी, करम टोली चौक, मेडिकल चौक–10:00 बजे, शिव मंदिर चौक बिजली ऑफिस 10:15 बजे, शनि मंदिर यूनिवर्सिटी कॉलोनी चौक–10:30 बजे,।हाऊसिंग कॉलोनी चौक– 10:45 बजे, बड़ागाई चौक 11:00 बजे, शिवाजी चौक, बूटी मोड़ 11:10 बजे, पितांबरा बैंक्विट हॉल 11:30 बजे, बीआईटी, मेसरा 12:00 बजे, नेवरी विकास 11:45 बजे, ओरमांझी 12:15 बजे, पटेल चौक रामगढ़– 12:45 बजे, सुभाष चौक दुर्गा मंडप, रामगढ़–1:00 बजे, चरही बस स्टैंड हजारीबाग 1:30 बजे, मध्यान्ह भोजन–1:35 बजे,।दुर्गा मंदिर मोरंगी– 3:15 बजे, मुकुंद गंज–3:20 बजे,।डिस्ट्रिक्ट मोड,हजारीबाग –3:30 बजे, इचाक 3:40 बजे, पदमा, बरही,।चौपारण से गया के लिए प्रस्थान संध्या 5:00 बजे।
आज के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, समाजसेवी सुरेश साहू, समाजसेवी अनिल टाइगर, रतन केसरी, राधेश्याम केसरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने वक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse