एक दूजे के अटूट बंधन में बंधे 51 नवदंपति जोड़े

 

वात्सल उत्सव में 200 दिव्यांग जनों को दिये गये व्हीलचीयर्स सहित कई उपकरण 
 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वाधान में तथा अन्य समाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से गौशाला प्रांगण सुकूरहुटू कांके में नर- सेवा ही नारायण- सेवा के तहत सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव का आयोजन किया गया। 
 

सामूहिक विवाह में 51 जोड़े सात जन्मों के रिश्ते में बंध गए। सामूहिक विवाह में 26 जोड़ो की शादी समाजसेवी मुरारी अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल तथा पुत्री नेहा अग्रवाल एवं दामाद प्रवीण अग्रवाल के विवाह वर्षगांठ के अवसर पर तथा 25 जोड़ो का शादी राजीव केडिया मुन्ना की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर उपहार स्वरूप भेंट की गई। झारखंड के विभिन्न जिलों से आए सभी 51 नवविवाहित जोड़ो का विवाह पूरे रस्मो, बारात, वरमाला, फेरों एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। सभी जोड़ों को गृहस्थी के सामग्री एवं सामानों के साथ- साथ विवाह का प्रमाण पत्र दिया गया। समारोह में आए सभी सम्मानित अतिथियों ने सभी 51 जोड़ो नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा परिसर फूलों से सजाया गया था। 

वात्सल्य उत्सव में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति व 200 दिव्यांग जनों एवं विशेष प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर्स, एल्बो, छड़ी, वैशाखी, वाकर, आदि का वितरण किया गया। सभी दिव्यांगों ने उपकरण पाकर खुशी से लबरेज दिखे। तथा आयोजको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम से आए सभी वृद्ध जनों को सेवा देते हुए सम्मानित किया गया। तथा वात्सल्य उत्सव में पधारे 40 किन्नर समुदायों को आदर- सत्कार करते हुए सम्मानित किया गया। उत्सव में छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग नृत्य- संगीत से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह गौ- सेवा के साथ किया। 
 

सामूहिक विवाह समारोह में पधारे सभी वर- वधू पक्ष के सभी बारातियों एवं सभी गणमान्य लोगों के लिए विशेष पकवान परोस कर स्वागत सम्मान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि समारोह में- विहिप प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, सेवा विभाग के प्रांत सहप्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी जगरनाथ शाही, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मुरारी अग्रवाल, मधुसूदन बुधिया, राजीव केडिया, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय, प्रदीप राजगढ़िया, ओपी अग्रवाल, मुकेश काबरा, भानु प्रकाश जालान, बसंत कुमार मित्तल, रवि शंकर शर्मा, संजय सर्राफ, नीरज भट्ट,फतेह चंद्र जैन, उम्मेद मल जैन, भगवती भुवालका, शत्रुघ्न गुप्ता, सोहन दारूका, अरविंद सोमानी, विकास अग्रवाल, वासुदेव भाला, रोहित शारदा, अरविंद बंका, मनीष लोधा, सतीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नरेश बंका, नीलेश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, विक्रम खेतावत, अनु पोद्दार, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse