टीम एबीएन, हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव की लिखी पुस्तक शिक्षाशास्त्र: समग्र अध्ययन का विमोचन रविवार को प्रयागराज के संगम तट पर स्थित वट वृक्ष के नीचे संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी राय साहब यादव ने पुस्तक के विमोचन करते हुए कहा कि बीएड/एमएड के प्रशिक्षुओं के लिए यह पुस्तक सार्थक सिद्ध होगा।
मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि डॉ सुरेश चंद्र मौर्य व प्रो राकेश कुमार यादव ने पुस्तक की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि शिक्षाशास्त्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान रखते हुए इस पुस्तक की रचना की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह पुस्तक बीएड/ एमएड/ डीएलएड प्रशिक्षुओं व सीटेट और राज्यस्तरीय आयोजित होनेवाली परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा। किसी प्रकार की त्रुटि न हो इसका ध्यान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि पुस्तक को इडुनिक पब्लिकेशन जौनपुर (यूपी) के बैनर तले छपाया गया है। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव मिथिलेश मिश्र ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है। वहीं महाविद्यालय परिवार ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की है। मौके पर विजय राज यादव, जय सिंह, जय किशुन यादव, दिनेश कुमार, राजकुमार यादव, सर्वेश यादव, अनुराग यादव, सत्येंद्र यादव, गोविंद कुमार सहित कई शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse