रांची : वार्ड 29 के केशव नगर एवं जय प्रकाश नगर में नाली-कलभर्ट का शिलान्यास

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19-11-22 दिन शनिवार को वार्ड 29 के अंतर्गत केशव नगर में आरसीसी नाली एवं जय प्रकाश नगर नीम चौक देवी मंडप जी समीप आर सी सी नाली एवं कल्वर्ट का शिलान्यास रांची के उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय जी के कर कमलो से संपन्न हुआ। 

बहुत दिनों वार्ड के इन क्षेत्रों में नाली की समष्या बनी हुई थी जिसे लेकर वार्ड के समाजसेवी निशांत यादव ने उपमहापौर से आग्रह किया था जिसे उपमहापौर ने स्वीकृत करते हुए इसे पास किया शिलान्यास के बाद क्षेत्र के सारे निवासी बहुत खुश थे। शिलान्यास में केशव नगर मोहल्ला विकास सीमित के अध्यक्ष सुरेश गोप, अशोक मिश्रा, कृष्णा विश्वकर्मा, अशोक पांडेय, सुनील साहू, वीरेंद्र गोप, संजय तिवारी, मदन विश्वकर्मा, पूनम सिंह, सावन लिंडा, आर्य प्रहलाद, बिट्टू, सुनील वर्नवाल, मनीष, विक्की, निशु यादव, सूरज गोप, लखन साव, अरविंद, शशिकांत तिवारी सहित मोहल्ले के सभी लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse