हजारीबाग : मुंबई में बिरसा मुंडा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित होंगे सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि

 

  • युवा रंजन चौधरी की समाजसेवा के क्षेत्र में हैं एक अलग पहचान
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंदों के सहयोग में सदैव रहते हैं तत्पर

टीम एबीएन, हजारीबाग। मुंबई में प्रवासियों के हित में कार्यक्रम संस्था झारखंडी एकता संघ द्वारा आयोजित झारखंड दिवस-2022 समारोह में बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी  रविवार को सम्मानित होंगे। देश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कुल 14 रत्नों का चयन इस अवॉर्ड के लिए संस्था द्वारा किया गया है। जिसमें 31 वर्षीय युवा रंजन चौधरी का चयन किया गया है।
युवा रंजन चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हजारीबाग में  समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है। विधायक मनीष जायसवाल के साथ रहकर जहां शिद्दत से अपने कामों को करते हैं वहीं आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के मदद को 24 घंटे सातों दिन निर्बाध रूप से सेवा रहते हैं। कनकनाती ठंड हो, झमाझम बारिश हो रही हो, प्रचंड धूप हो या तेज आंधी- तूफान, सुबह हो या शाम या हो आधी रात जरूरतमंद मरीजों या उनके परिजनों के एक कॉल पर उनके मदद को कूद पड़ते हैं। कोई सड़क दुर्घटना की सूचना मिले या किसी को आपातकालीन स्थिति में खून की जरूरत पड़े हर परिस्थिति में वे हरसंभव मदद को तैयार रहते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान भी इन्होंने विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए भी जन- जरूरतों के लिए अपना पूरा समय खफा दिया। खुद कोरोना संक्रमित होने और अस्पताल में इलाजरत होने के बाबजूद कइयों की जान बचाने में सहयोग पंहुचाया।
रंजन चौधरी मूलत: बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत सिमुकिया के रहने वाले हैं। वे एक युवा समाजसेवा, युवा पत्रकार, युवा पर्यावरणविद भी हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई हजारीबाग से ही की है। इन्होंने आईएससी और बीएससी (जंतु विज्ञान) अन्नदा कॉलेज से और एमएससी (जंतु विज्ञान) से नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से की है। साल 2010 से विधायक मनीष जायसवाल के साथ बतौर मीडिया प्रतिनिधि समाज में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। इन्होंने कई एनजीओ और अखबारों के साथ जुड़कर पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ और लेखन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse