टीम एबीएन, रांची। काली टीका कोचा में एक हाथी मरा पाया गया था। तस्कर उसके दांत काटकर ले गये थे। इस इलाके में हाथी दांत की तस्करी का पहली बार तब पता चला था जब 23 दिसंबर 2017 में मझगांव के बडाबलमा गांव के जंगल के पास सिर कटा हाथी का शव मिला था। उसके दांत काट कर तस्कर ले भागे थे।
मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय हाथी दांत के तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। हाथी दांत का खरीदार अब्दुल माजिद कटक से गिरफ्तार हुआ था। उस समय तस्करों से 20 लाख रुपये भी बरामद हुए थे।
जांच में पता चला था कि हाथी की हत्या के लिए अरुणाचल प्रदेश से शूटर बुलाये गये थे। हत्या में प्रयोग की गयी बंदूक पुलिस ने बरामद की थी। तस्करों ने हाथी दांत 14 लाख रुपये में बेचा था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse