चाईबासा : पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये नक्सलियों के पांच केन बम बरामद

 

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। झारखंड से नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा अंतर्गत कोल्हान एरिया में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को सफलता मिल रही है। चाईबासा में भाकपा माओवादी द्वारा लगाये गये 5 केन बम बरामद किये गये हैं। 
कोल्हान में नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को टोंटो थाना क्षेत्र के बाकी लुईया के क्षेत्रों में भाकपा माओवादी के विरूद्ध कोबरा 209, सीआरपीएफ 197 बटालियन और चाईबासा जिला पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। इस सर्च अभियान के दौरान भाकपा माओवादी ने सुरक्षा बलों ने जंगल के रास्तों से कुल 5 केन बम बरामद किया। ये बम नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए थे। लेकिन माओवादियों का घातक मंसूबा कामयाब नहीं हो पाया। 
सुरक्षा बलों द्वारा बरामद केन बम को बीडीडीएस टीम द्वारा मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही भाकपा माओवादी के ठिकाने से एक .315 रायफल, 8 जिंदा कारतूस, एक बंडल कोडेक्स वायर, 3 भाकपा माओवादी का बैनर मौके से बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई के बाद भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिला में भाकपा माओवादी के विरूद्ध अभियान जारी है। बता दें कि भाकपा माओवादी का पीएलजीए सप्ताह दिसंबर महीने से शुरू हो रहा है, इसको लेकर भी पुलिस काफी एहतियात बरत रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse