पुरुष हॉकी विश्वकप की तैयारियों को लेकर राज्य मंत्री परिषद की बैठक में समीक्षा

 

  • कटक के बारबाटी स्टेडियम समेत राज्य के 5 म्युनिसिपल कारपोरेशन में हॉकी विश्वकप उत्सव मनाया जायेगा
  • 100 नये बस सेवा के साथ राउरकेला में मो बस सेवा का शुभारंभ किया जायेगा
  • नियमित विमान सेवा के साथ राउरकेला स्थित हवाई अड्डे को चालू किया जायेगा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को राज्य मंत्री परिषद की बैठक में आगामी विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों के बारे में समीक्षा की गई। पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता-2023 भुवनेश्वर व राउरकेला से 13 से 29 जनवरी तक खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता में 16 देशों की टीमें भाग लेंगी। भुवनेश्वर में 24 मैच खेले जायेंगे, जबकि राउरकेला में 20 मैच खेले जायेंगे।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने मंत्री परिषद के सदस्यों को विश्वकप आयोजन को लेकर हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए भुवनेश्वर स्थित कलिंग हॉकी स्टेडियम पूर्ण रूप से तैयार है, जबकि राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम का कार्य नवंबर माह तक समाप्त होगा। दोनों स्टेडियमों में एस्ट्रो टर्फ व फ्लड लाइट का काम पूरा हो चुका है। भाग लेने वाली टीमें व मैच ऑफिसियल्स के लिए 225 रूम के निर्माण का काम चल रहा है और यह काम नवंबर माह के अंत तक समाप्त होगा।

कटक के बारबाटी स्टेडियम समेत पांच म्युनिसिपल कारपोरेशन में हाकी विश्वकप के दौरान उत्सव मनाया जायेगा। ओडिशा के अधिकांश जिले समेत पूरे देश में हॉकी विश्वकप की ट्राफी का प्रदर्शन यात्रा निकाली जायेगी। जिले स्तर पर खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के उत्सवों का आयोजन होगा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन होने वाले दो शहर भुवनेश्वर व राउरकेला का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। सभी विभाग आपसी समन्वय से यह कार्य कर रहे हैं। राउरकेला हवाई अड्डे से नियमित सेवा प्रारभ होगी। इसके साथ खिलाड़ी व मैच ऑफिसियल के यातायात के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर राउरकेला शहर में सौ बसों के साथ मो बस सेवा का शुभारभ होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse