टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया डोरंडा कॉलेज के तत्वाधान में खेले जा रही इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच आज मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने गत वर्ष के उपविजेता एसएस मेमोरियल कॉलेज को 50 रनों से पराजित कर खिताब पर अपना अधिकार जमाया।
मारवाड़ी कॉलेज के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम 32.2 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जवाब में एसएस मेमोरियल की टीम 29.4 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई। मारवाड़ी कॉलेज के लिए शुभम ने 59 और सर्वेश ने 35 रनों का योगदान किया।शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके राहुल को 3 संदीप और अमन को दो-दो विकेट मिले।
वहीं एस एस मेमोरियल के लिए कप्तान नगेंद्र ने 36 संदीप ने 25 रनों का योगदान किया। शुभम दुबे ने 5 रन देकर 3 राम रोशन ने किस रंग के 2 और अमन ने 20 रन देकर दो विकेट लिए शुभम को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। वहीं मारवाड़ी कॉलेज के राम रोशन को मैन ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया। मैच के बाद रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse