टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड के अलौंजा खुर्द पंचायत में जन वितरण डीलरों की मनमानी इन दिनों चरम पर है। जिस कारण पंचायत के कार्ड धारी परेशान हैं। कार्ड धारियों को पोस मशीन में अंगूठा लगाने के लिए डीलर और मशीन के इर्द-गर्द घंटों खड़ा रहना पड़ता है। जिस कारण कार्ड धारी रोजी रोजगार नहीं कर पाते हैं।
कार्ड धारी सौरव कुमार रवि और नरेश मेहता ने बताया कि पंचायत में 4 जन वितरण डीलर हैं जिसमें अनियमितता के आरोप में अनीता लकड़ा को निलंबित कर दिया गया है बावजूद इसके अनीता लाकड़ा के साथ अन्य तीन डीलर पोस मशीन लेकर पंचायत भवन के पास एकत्रित हो जाते हैं। कार्डधारियों ने बताया कि पोस मशीन में अंगूठा लग जाने के बाद अनाज का उठाव हो जाता है किंतु डीलरों द्वारा अनाज नहीं दिया जाता है। अंगूठा लगाने के बाद पूर्व से बोरी में पैक अनाज को एक कार्ड धारी के सामने तौलकर, फिर दूसरे कार्ड धारी के अंगूठा लगाने पर उसको मिलने वाला अनाज की मात्रा को उसी बोरी से निकल कर तौल दिया जाता है।
डीलरों द्वारा कार्ड धारियों को कहा जाता है कि अनाज का उठाव हो चुका है एक-दो दिन बाद घर स्थित गोदाम में पहुंचकरराशन ले लीजियेगा। जबकि विभागीय नियम है कि जिस कार्ड धारी का अंगूठा पोस मशीन में लग गया उसको उसी वक्त अनाज तोल कर सही मात्रा में दे देना है लेकिन अलौंजा पंचायत के डीलर आठ दिनों से कार्ड धारियों का अंगूठा लगवा रहे हैं। किंतु किसी भी कार्ड धारी को अनाज नहीं मिला है, जिसके कारण कार्ड धारी डीलरों के घर आते जाते थक चुके हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse