टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद, झारखंड प्रांत के द्वारा प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 2022 का आयोजन डीपीएस रांची में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वामी जी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ संस्कार पर भी ध्यान देना चाहिए। बिना नैतिक शिक्षा का ज्ञान प्राप्त करना कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद के द्वारा संगीत के माध्यम से बच्चों के बीच में राष्ट्रभक्ति जगाना काफी प्रशंसनीय कार्य है। वहीं जीपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गीत के माध्यम से बच्चों में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाना है। प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रांत के विभिन्न शाखाओं से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 8 टीम ने भाग लिया। रांची मध्य शाखा से डीपीएस रांची, रांची महानगर शाखा से ब्रिजफोर्ड स्कूल टीपू दाना,धनबाद मुख्य शाखा से राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद ,धनबाद उत्तर शाखा से डीपीएस धनबाद, झुमरी तिलैया शाखा से चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल, बोकारो थर्मल से डीएवी स्कूल स्वांग, मोदीनगर शाखा से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं राजा राममोहन राय शाखा से रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर रामगढ़ ने भाग लिया। सभी विद्यालय के छात्रों ने सामूहिक हिंदी एवं संस्कृत में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल के तीनों सदस्यों ने प्रदर्शन के आधार पर डीपीएस रांची को प्रथम स्थान ,डीपीएस धनबाद को दूसरा और राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों को तीसरा स्थान दिया गया। विजेता टीम को सर्टिफिकेट एवं शील्ड प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में चयनित स्कूल के बच्चे पूरी में 20 नवंबर को आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। फिर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन दिसंबर में राजस्थान के भीलवाड़ा में होगा। कार्यक्रम में आरपी पांडेय, एचआर सिंह, जीएन सिंह, जीके शर्मा, प्रदीप केशरी, मंजू शर्मा, रंजना केशरी, जयंती सेठ सहित परिषद के कई प्रमुख सदस्य थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse