पूरे कार्तिक चलने वाला प्रभात जागरण संपन्न, ग्रहण के बाद बंटा रात्रि महाभोग

 

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रखण्ड के लक्ष्मी नारायण मंदिर बडा अखाड़ा से भव्य शोभा यात्रा मंगलवार को निकाली गयी। कार्तिक मास के पूरे महीने 30 दिनों तक कीर्तन मंडली और प्रखंड वासियों की ओर से सुबह को प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभात फेरी निकलती थी, जो कार्तिक पूर्णिमा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शोभा यात्रा में शामिल हुए। लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा ईचाक का प्रमुख धरोहर हैं। धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता के साथ बड़ा अखाड़ा की महत्ता बनाये रखने के लिए सामूहिक रूप से कीर्तन भजन होता हैं। इस दौरान तीस दिनों तक कार्तिक फेरी का आयोजन करने वाले कीर्तन मंडली का नेतृत्व प्रकाश राम द्वारा किया गया। इन्होनो बताया की वर्षो से लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी परंपरा को निभाते हुए क्षेत्र में धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान यूपी से चलकर आए विश्व हिंदू परिषद् द्वारा संचालित रामलीला समूह द्वारा श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान का जीवंत झांकी का स्वरूप दिया गया। चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद कार्तिक पूर्णिमा की संध्या मंदिर में महाआरती के बाद भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुन्दर सोनी, महेश वैध, दिनेश्वर विश्वकर्मा, विशेश्वर वैध, पन्नु राम, बीरू पाण्डेय, गजेंद्र प्रजापति, रमेश गुप्ता आदि का योगदान रहा। शोभा यात्रा में मुखिया सह भाजपा नेता अशोक कपरदार, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार उमेश प्रताप, महंत विजयानंद दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, शत्रुधन राम, आरएसएस के संदीप सोनी, दिलीप अग्रवाल, शंकर सोनी, उमेश वर्मा, कौशल मेहता, कैलाश अग्रवाल, ब्रजेश सिन्हा, राजू वर्मा, जेके सिंह, छोटन यादव, नेमधारी राम समेत बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse