टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड के कबिलासी पंचायत के चोरियां (सुंदर नगर) गावं में हनुमान मंदिर का कार्य काफी प्रगति से चल रहा है। समाजसेवी बबल सिंह ने बताया की हमारे गांव में आदिकाल से मंदिर नहीं था। जिस कारण भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के लिए दूसरे गावं जाना पड़ता था। मैंने अपने ग्राम वासियों के साथ हनुमान मंदिर बनाने का संकल्प लिया और मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। मंदिर निर्माण में पूरे ग्रामीणों का आर्थिक सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। अनुमान है कि आने वाले रामनवमी तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। मंदिर के निर्माण के बाद भव्य आयोजन कर मंदिर का उद्घाटन किया जायेगा। मंदिर का कार्य प्रारंभ होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse