टीम एबीएन, बड़कागांव। कई महीनों से बड़कागांव ट्रैकर स्टैंड स्थित नाली से निकलने वाले बदबू पानी की समस्या का समाधान करने वाले प्रबुद्ध लोगों को बड़कागांव शमशान सेवा समिति ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह शमशान सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ, जिसका संचालन घनश्याम जयसवाल ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि महीनों से सड़क पर बहने वाली नाली की बदबूदार पानी से जो लोग समाधान करने में योगदान दी, उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह बहुत कम है। समाज में सेवा ही पूजा, धर्म एवं कर्म है। किसी भी सामाजिक कार्य के लिए बिना नौजवानों का संभव नहीं है। समारोह में जिप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, मुखिया तकरीमुउल्ला खान, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र कुमार, संतोष सोनी, पत्रकार नरेश कुमार, संजय सागर, सदानंद शर्मा,विकास रंजन, पिंटू कुशवाहा आदि शामिल थे। वहीं मुखिया रंजीत कुमार, संदीप कुशवाहा, सुजीत कुमार,तपेश्वर कुमार तापस, सुभाष सिंह, रवि जयसवाल,बैजनाथ महतो, दीपक मेहता, मनोज सोनी, बैजनाथ महतो, निरंजन जयसवाल, पप्पू गुप्ता, कमलेश कसेरा, विनोद महतो, हीरामन महतो, प्रीतम मेहता, राजन मालाकार, मीना कुमार, लेखराज जयसवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse