टीम एबीएन, हजारीबाग। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। देशभर से लेकर राज्य भर में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन के बाद ही महिलाएं ये व्रत खोलती हैं। चांद देखकर ही वो पति के हाथ से पानी का घूंट पीकर व्रत का पारण करती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार होता है। झारखंड के हजारीबाग जिले के प्रखंड कटकमसांडी में लगभग सभी गांवों में महिलाओं ने व्रत रखा और चांद नजर आ गया है और सुहागिन महिलाएं चांद का दीदार करते हुए करवा चौथ की पूजा कर रही हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse