टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र रेबर पंचायत अंतर्गत होरिया गांव में मुखिया कलावती देवी के द्वारा 50 हजार रूपए का मंदिर में टाइल्स दिया गया। मुखिया मुखिया कलावती देवी ने बताया कि हम इस पंचायत में दूसरे बार का कार्यकाल में संलिप्त हैं। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम हो किसी भी धर्म का सहयोग करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं। और हमको जो हमसे जितना भी सहयोग हो सकता है वह करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। यह भी पंचायत वासियों के बारे में बताया कि हर संभव जो सहयोग हमसे बनता है। वह करने के लिए तैयार हैं। चाहे केंद्र सरकार की योजना हो या राज्य सरकार की योजना हो जो भी योजना धरातल तक पहुंच रही है।जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सदा करते आए हैं। पूर्व कार्यकाल में भी जनता ने देखा। इस कार्यकाल में भी सभी योजना धरातल तक पहुंचाने का यथासंभव प्रयास करेंगे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव होरिया के समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse