टीम एबीएन, हजारीबाग। विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2022 तक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, किशनगंज, बिहार में संपन्न हुआl इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, हजारीबाग की बहनों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए जीत का परचम लहराया। प्रतियोगिता के बाल वर्ग में बहन शिल्पी रानी ने लंबी कूद एवं 4×100 रिले दौड़ में प्रथम पुरस्कार एवं हाई जंप में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में बहन डोली कुमारी लंबी कूद में प्रथम पुरस्कार एवं 4×100 रिले दौड़ में प्रथम पुरस्कार तथा बहन नूपुर कुमारी 4×400 रिले दौड़ में प्रथम पुरस्कार एवं 800 मीटर रेस में तृतीय पुरस्कार तथा बहन साक्षी राज हैमर फेंक में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अधिकारियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की है साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। गौरतलब है कि विजेता बहनों ने विद्यालय के शारीरिक आचार्य रंजीत कुमार यादव के दिशा-निर्देश में खेलकूद की तैयारी की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse