टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम झारखंड सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर बीते वर्ष पंचायतों में शिविर के माध्यम से जन-जन तक अधिकारों के तहत आवेदकों के आवेदन पर ऑन द स्पॉट विविध लाभ मुहैया कराने की मुहिम सरकार ने चलाई थी। जिसके माध्यम से बिष्णुगढ़ प्रखंड प्रक्षेत्र में पूरे माह शिविर लगाया गया था। दूर-दूर से लोग अपनी समस्याओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में पहुंचे थे। कई लोगों को इसका लाभ मिला भी होगा। कई बैरंग लौट गये थे, जिसमें से एक आवेदक प्रखंड के अलपीटो पंचायत में बीते वर्ष शिविर के बाबत खाता प्लॉट को ऑनलाइन कर राशिद निर्गत करने के लिए आवेदन समर्पित किया थे। पर 1 वर्ष बाद भी अंचल ने खाता प्लॉट का ऑनलाइन किया और न ही रसीद निर्गत की। मामले पर सीओ का कहना है कि बकाश्त जमीन को सरकार अपनी जमीन समझती है, जिसका रेंट एसेसमेंट कराना जरूरी है। रेंट एसेसमेंट के बाद खाता प्लॉट को ऑनलाइन किया जायेगा व रसीद निर्गत की जायेगी। बता दें कि बकाश्त भूमि का रेंट पूर्व से भुगतेय है व विभाग द्वारा ऑफलाइन रसीद निर्गत है। पुनः रेंट एसेसमेंट का नियम रैयत के समझ से परे है। पुनः सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा की झारखंड सरकार के लोक हित वाली कार्यक्रम इस बार कितनी रंग लाती है या आवेदकों के आवेदन को यूं ही अधर में छोड़ दिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse