टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिसशिप में दो प्रतिभागी चयनित

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आयोजित अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ट्रेड अप्रेंटिसशिप भर्ती अभियान 2022 के तहत प्रवेश परीक्षा में बहेरा पंचायत के फुसरी गांव निवासी जगदीश मांझी की पुत्री रीना हेंब्रम और मांझी टोला निवासी स्व कांदो मांझी के पुत्र रवि मुर्मू ने सफलता अर्जित की है। यह परीक्षा टाटा स्टील लिमिटेड ने 23 सितंबर को झारखंड के सभी जिलों के मैट्रिक पास अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों के लिए अपने जिला मुख्यालय में आयोजित किया था। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 6 अक्तूबर और 7 अक्टूबर को टाटा स्टील लिमिटेड के हेड क्वार्टर जमशेदपुर में साक्षात्कार व मेडिकल के बाद चयनित किया गया। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दो साल के ट्रेनिंग के बाद टाटा स्टील लिमिटेड के किसी भी एरिया में प्लेसमेंट देकर जॉब दिया जाता है। दोनों चयनित उम्मीदवार ने बताया कि इस सफलता के पीछे माता-पिता और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त है। गांव के रामकिशोर मुर्मू, मन्नू टुडू, यूवा पंचायत सेवी संजय मुर्मू, जगदीश मांझी, जेठूवा मांझी, मनोज टुडू, बढ़ो मांझी, ने दोनों सफल उम्मीदवार को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse