टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। पशुधन विकास योजना के तहत टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरूवार को चूजा का वितरण किया गया। कुल 6 लाभुक पूनम देवी, नेमा महतो, सरफुद्दीन अंसारी, तिलक साव, दीपक कुमार साव, अभिमन्यु कुमार के बीच 400 मुर्गी का चूजा दिया गया। वितरण के दौरान प्रमुख संतोष मंडल, महेश अग्रवाल, नकुल मोदी, नागेश्वर राम, महेश कुमार, कुसुम रंजन व अन्य उपस्थित थे। चूजा वितरण के दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। लाभुक इस योजना से लाभान्वित होकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही चूजा की पालन से ही अपनी जीविका को अच्छी तरह से चलाकर अपने परिवार की रोजी-रोजगार कर सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse