टाटीझरिया : बेडमक्का मवि में बोरिंग धंसने से चापानल खराब, विद्यार्थी-रसोइया सब परेशान

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। खैरा पंचायत के बेडमक्का गांव में स्थित मध्य विद्यालय है। जहां 1 से 8 कक्षा तक के लगभग 250 छात्र-छात्राओं की संख्या है। छात्र छात्राओं को पीने की पानी सौचालय समेत एमडीएम भोजन बनाये जाने के दौरान रसोइया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकरी छात्र छात्राओं से विद्यालय की समस्या पूछे जाने के दौरान उन्होंने अवगत कराया। विद्यालय प्रांगण में पूर्व चापानल लगा था। जो कई दिनों से बोरिंग धंस जाने के कारण चापानल खराब है। यह जानकारी चापानल मिस्त्री ने मरम्मत के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सरयू पांडेय को दिया। वर्तमान समय मे बच्चों को पेयजल सबंधित काफी मुश्किलों का समाना करना पड़ रहा है। हालांकि विद्यालय के प्रधानाध्यपक द्वरा सबंधित विभाग के पेयजल एवं स्वक्षता अवर प्रमंडल हजारीबाग, पूर्व उपायुक्त तथा वर्तमान जिला उपायुक्त महोदया टाटीझरिया बीडीओ साइनी तिग्गा, बीईओ, पंचायत के पूर्व व वर्तमान मुखिया पदाधिकारी गणो को विद्यालय की पेयजल समस्या को लिखित आवेदन देकर समस्याओं का समाधान करने को लेकर अविलंब गुहार लगाया है। श्री पांडेय ने यह भी कहा हालांकि वर्त्तमान खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी मधु द्वरा विद्यायलय से पेयजल समस्या समाधान हेतु आश्वासन दिया गया है। मौके पर वार्ड सदस्य पप्पू रविदास मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse