बड़कागांव : कदमाडीह में लगा एनटीपीसी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। एनटीपीसी ने आर एंड आर कॉलोनी के बगल के कदमाडीह में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। जिससे ग्रामीण काफी खुश दिख रहे थे। चिकित्सा शिविर में 145 मरीजों की जांच की गयी। वहीं सभी मरीजों को फ्री दवा भी दी गई। शिविर में एनटीपीसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरण एवं महिला चिकित्सक डॉ विधुशि श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही एनटीपीसी आर एंड आर के वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक ने शिविर को सफल बनाया। साथ ही ग्रामीणों के आग्रह पर कुछ दिनों बाद फिर से एनटीपीसी द्वारा नि:शुल्क शिविर लगाने की बात कही। चिकित्सा शिविर में एनटीपीसी के मेडिकल कर्मी विरेनद्र एवं माला ने अपना सहयोग किया। शिविर में दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse