टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 10 अक्टूबर से भगवान बिरसा मुंडा की धरती उलीहातू से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की होगी। जिले में जो भी देश के स्वतंत्रता सेनानी है वे झारखंड के शहीद हैं उनके जन्म स्थली से लेकर उनके समाधि स्थल तक पद यात्रा की जायेगी। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद किया जायेगा। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी कदम से कदम मिलाकर कांग्रेस जन चलने का प्रयास करेगें। राजधानी रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी मीडिया को दी गई। इस संवाददाता सम्मेलन को भारत जोड़ो यात्रा के राज्य संयोजक सुबोध कांत सहाय कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संबोधित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse