टीम एबीएन, रांची। रांची के शालीमार बाजार धुर्वा में आगामी 5 अक्टूबर को संध्या प्रहरी रावण दहन पूरी भव्यता के साथ दो वर्ष के बाद धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। विजया दशमी रावण दहन समारोह समिति के अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव अभिषेक साहू एवं कोषाध्यक्ष रंजन यादव ने यहां बताया कि कल से रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला लगना शुरु हो जाएगा, गणमान्य अतिथियों के लिए स्टेज का निर्माण कराया जा रहा है, परंपराओं और मान्यताओं के साथ विजयादशमी का रावण दहन महोत्सव धूमधाम से आयोजन होगा, पिछले 2 वर्ष से कोरोना महमारी की वजह से रावण दहन कार्यक्रम नहीं हुआ था। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कोलकाता से विशेष लाइट मंगाये गये हैं, आतिशबाजी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया रावण दहन महोत्सव के मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे। इस बाबत समिति के पदाधिकारियों ने डॉ रामेश्वर उरांव, हटिया डीएसपी राजा मित्रा, राणा संग्राम सिंह, सुभाष सिंह, जगन्नाथपुर, हटिया व डोरंडा थाना प्रभारी सहित गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse