एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है। एसीबी ने 30 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की थी।
श्याम कुमार के खिलाफ थाना में दर्ज केस में राहत दिलाने और जांच में सहयोग करने के बदले आरोपी महिला थाना प्रभारी ने रिश्वत की मांग की थी। 4 लाख 50 हजार रुपए की मांग आरोपी महिला थाना प्रभारी ने की थी।
दोनो पक्षों के बीच बातचीत के बाद पहली किस्त 50 हजार रुपए देने पर सहमति बनी थी। जिसकी शिकायत एसीबी से की गयी थी। शिकायत की सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी थाना प्रभारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse