एसआर डीएवी पुंदाग में वेद सप्ताह शुभारंभ

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में दिनांक 22.8.26 से 28.8.26 तक वेद सप्ताह  के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें वैदिक महाहवन, पौधारोपण, वेदों के श्लोकों का वाचन, आर्य समाज के नियमों का लेखन प्रमुख हैं। 

इस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ तापस घोष ने मंगल दीप प्रज्ज्वलित करके किया। फिर विद्यार्थियों ने वैदिक महाहवन में भाग लिया। वैदिक ऋचाओं से पूरा विद्यालय परिसर गुंजायमान रहा। तत्पश्चात वृक्षारोपण अभियान का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

इस अवसर पर  प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा सबको पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। 

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर पौधरोपण का संदेश दिया तथा पौधरोपण से संबंधित सूक्तियां लिखकर पौधों से होने वाले लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। 

विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे लगाये गये प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भविष्य का निर्माण किया जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse