शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को दिये जाने वाले भोजन में कथित कटौती

 

खाद्य एजेंसी एवं अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत से मरीजों के खाने के साथ हो रहा खिलवाड़ 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर सुचित करते हुए कहा है कि धनबाद के शहीद निर्मल महतो अस्पताल में मरीजों को तीन टाईम का जो खाना मिल रहा है। उसमें भी अस्पताल के अधिक्षक डाक्टर दिनेश कुमार गिद्दोरिया की मिलीभगत से मरीजों को खाना में कटौती किया जा रहा है। 

जबकि अस्पताल का हरेक समस्या को सरकार से लेकर अस्पताल अधीक्षक को अवगत कराया जा रहा है कि अस्पताल में रात्रि में इमरजेंसी वार्ड जुनियर नर्स के भरोसे चल रहा है धनबाद का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है फिर भी इस पर अधिक्षक डाक्टर दिनेश कुमार गिद्दोरिया अनदेखा कर रहे हैं। अपने पावर एवं पद का हमेशा दुरुपयोग कर रहे हैं। क्योंकि सहिद निर्मल महतो अस्पताल में जिस एजेंसी को ठेका या कार्य दिया गया है जिसका नाम द जाना इंटरप्राइजेज है। 

वह मरीजों के खाना में कटौती कर उनके सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे एजेंसी की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। और सबसे बड़ी दु:ख की बात है कि शहीद निर्मल महतो अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार गिद्दोरिया खुद एक सरकारी मुलाजिम है फिर भी अस्पताल पर इनका कोई ध्यान नहीं है। इसलिए आज अस्पताल की स्थिति चरमरा गयी है क्योंकि वो अपने निजी नर्सिंग होम पर पुरा समय देते हैं। 

क्योंकि यह इनका अपना नर्सिंग होम है जिसका नाम शक्ति नर्सिंग होम है और यह धनबाद के जोड़ा फाटक के समिप है। इसलिए वो अस्पताल पर कम ओर अपने नर्सिंग होम पर जड़ा ध्यान देते है जिस वजह से आज अस्पताल की स्थिति खराब होते जा रही है ऐसे अधीक्षक को अविलंब तबादला किया जाना चाहिए ओर साथ में मरीजों के खाने के साथ कर रहे खिलवाड़ द जाना इंटरप्राइजेज एजेंसी के मालिक पर भी कार्यवाई होनी चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse